RR vs MI Live Score IPL 2022: संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 44वां मुकाबला मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बर्थडे ब्वॉय रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर के अर्धशतक के दम पर 158 रन बनाए। ऐसे में 159 रनों के जवाब में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी जारी है। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ईशान किशन ने 26 रन बनाए।
पडिक्कल (15) और सैमसन (16) रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद बटलर ने मिशेल (17) के साथ पारी को संभाला मगर दोनों बल्लेबाज रन बनाने से जूझ रहे थे। बटलर ने 48 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, मगर ऋतिक के ओवर में लगातार चार छक्के लगाकर उन्होंने अपना स्ट्राइक रेट बढ़ाया। बटलर ने 52 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली। अंत में अश्विन ने 9 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन की तूफानी पारी खेल टीम को 150 के पार पहुंचाया। मुंबई के लिए ऋतिक और मैरेडिथ ने 2-2 विकेट लिए।
RR vs MI Match live: मुंबई ने की मैच में वापसी
मुंबई का स्कोर 80 रन के पार हो गया है। 11 ओवर में टीम ने 2 विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। यहां से मुंबई को जीतने के लिए 54 गेंदों में 74 रनों की दरकार है। ये काम आसान लगता है, क्योंकि मुंबई के हाथ में 8 विकेट हैं। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा इस समय क्रीज पर हैं।
RR vs MI Live Score IPL 2022: 9 ओवर के बाद मुंबई 70/2
सूर्यकुमार 29 और तिलक वर्मा 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पारी का 9वां ओवर अश्विन डाल रहे हैं।
RR vs MI Live 2022: बाल-बाल बचे सूर्यकुमार यादव
पारी का 8वां ओवर लेकर आए युजवेंद्र चहल ने सूर्यकुमार यादव को विकेट के आगे फंसाया था। अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया, मगर चहल ने तुरंत सैमसन से रिव्यू की मांग की। थर्ड अंपायर का फैसला अंपायर कॉल था इस वजह से सूर्यकुमार क्रीज पर मौजूद हैं। 8 ओवर के बाद मुंबई दो विकेट के नुकसान पर 66 रन।
RR vs MI Live 2022: राजस्थान की गलत चाल का मुंबई ने उठाया फायदा
संजू सैमसन ने 7वां ओवर डेरिल मिशेल को दिया और इस ओवर से सूर्यकुमार और तिलक वर्मा ने 20 रन बटोरे।
RR vs MI Live 2022: मुंबई को लगा दूसरा झटका
पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए ट्रेंट बोल्ड ने चौथी गेंद पर ईशान किशन को बाउंसर पर फंसाया। किशन आज रंग में दिखे और 18 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए।
RR vs MI Live 2022: चार ओवर के बाद मुंबई 33/1
प्रसिद्ध कृष्णा ने चौथे ओवर से दिए 9 रन। ईशान किशन 24 और सूर्यकुमार 6 रन बनाकर क्रीज पर।
RR vs MI Live 2022: बर्थडे ब्वॉय रोहित शर्मा आउट
पारी का तीसरा ओवर लेकर आए अश्विन ने रोहित शर्मा को 2 के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। अब बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार आए हैं। 3 ओवर के बाद मुंबई 1 विकेट के नुकसान पर 24 रन।
RR vs MI Live 2022: ईशान किशन ने लगाए बैक टू बैक दो चौके
पारी का दूसरा ओवर लेकर आए प्रसिद्ध कृष्णा की चौथी और पांचवी गेंद पर किशन ने बैक टू बैक दो चौके लगाए। वह 9 गेंदों पर 19 के स्कोर पर पहुंच गए हैं।
RR vs MI Live 2022: बोल्ट के ओवर से आए 12 रन
बोल्ड के ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन ने फाइन लेग की दिशा में चार रन बटोरे। ईशान 10 और रोहित 1 रन बनाकर क्रीज पर।
RR vs MI Live 2022: छक्के के साथ ईशान किशन ने खोला खाता
ट्रेंड बोल्ट के ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन ने थर्ड मैन कि दिशा में छक्का लगाकार अपना खाता खोला है। आज किशन प्रहार करने का मूड़ बनाकर मैदान पर उतरे हैं।
RR vs MI Live 2022: रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी मैदान पर1
राजस्थान रॉयल्स द्वारा मिले 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। पहला ओवर ट्रेंड बोल्ड डालेंगे।
RR vs MI Live 2022: रिले मैरेडथ ने आखिरी ओवर से दिए तीन रन
रिले मैरेडेथ की शनदार गेंदबाजी, आखिरी ओवर में अश्विन के विकेट के साथ खर्च किए मात्र तीन रन। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर बनाए 158 रन।
RR vs MI Live 2022: अश्विन हुए आउट
पारी का आखिरी ओवर लेकर आए मैरेडिथ ने पहली गेंद पर अश्विन को किया आउट। वह 9 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन के ये रन राजस्थान के काफी काम आएंगे।
RR vs MI Live 2022: अश्विन ने फिर खोले हाथ
पारी का 19वां ओवर लेकर आए बुमराह के ओवर में भी अश्विन ने दो चौके लगाए। अश्विन 8 गेंदों पर 21 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। 19 ओवर के बाद राजस्थान 5 विकेट के नुकसान पर 155 रन।
RR vs MI Live 2022: मैरेडिथ के ओवर में अश्विन ने लगाए बड़े शॉट
रियान पराग के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अश्विन ने मैरेडिथ के ओवर में एक चौके के साथ एक छक्का गलाया 18 ओवर के बाद राजस्थान 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन।
RR vs MI Live 2022: बटलर के बाद पराग भी लौटे पवेलियन
पारी का 18वां ओवर लेकर आए मैरेडिथ ने पहली गेंद पर रिटान पराग को किया आउट। 130 पर राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन।
RR vs MI Live 2022: बटलर हुए आउट
ऋतिक के ओवर की पहली चार गेंदों पर चार छक्के लगाने के बाद बटलर आखिरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 52 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली।
RR vs MI Live 2022: बटलर ने 48 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक
16वां ओवर लेकर आए ऋतिक शौकीन के पहली तीन गेंदों पर छक्कों की हैट्रिक लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यहां से बटलर राजस्थान की पारी को रफ्तार दे रहे हैं।
RR vs MI Live 2022: 15 ओवर के बाद राजस्थान 100 के पार
15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और राजस्थान का स्कोर अब 100 के पार पहुंचा है। बटलर के साथ हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं। बटलर आज काफी धमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 46 गेंदों पर 43 रन बनाए हैं।
RR vs MI Live 2022: मुंबई को मिली तीसरी विकेट
पारी का 15वां ओवर लेकर आए डेनियल सैम्स की पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में मिशेल हुए आउट। उन्होंने 20 गेंदों पर 17 रन बनाए। अब बटलर का साथ देने शिमरन हेटमायर आए हैं।
RR vs MI Live 2022: 13 ओवर के बाद राजस्थान 87/2
बटलर और मिशेल दोनों ही धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। राजस्थान को यहां से रन गति बढ़ाने की जरूरत है। बटलर 42 गेंदों पर 37 और मिशेल 16 गेंदों पर 15 रन बनाकर क्रीज पर है।
RR vs MI Live 2022: मैरेडिथ ने बटलर को किया परेशान
पारी का 11वां ओवर लेकर आए रिले मैरेडिथ के सामने जोस बटलर थोड़ा झटपटाते हुए दिखाई दिए। ओवर के दोरान बटलर स्कूप शॉट के साथ कई बार रन बनाने का प्रयास किया मगर गेंद उनकी बैट पर नहीं आई। इस ओवर से आए 5 रन।
RR vs MI Live 2022: कार्तिकेय की कसी हुई गेंदबाजी
पारी का 10वां ओवर लेकर आए कार्तिकेय ने खर्च किए 9 रन। पहली गेंद पर चौका खाने के बाद इस गेंदबाज ने अच्छी वापसी की। अभी तक दो ओवर में कार्तिकेय ने 12 रन खर्च कर संजू सैमसन का विकेट लिया है।
RR vs MI Live 2022: 9 ओवर के बाद राजस्थान 64/2
पारी का 9वां ओवर पोलार्ड ने डाला और खर्च किए 8 रन। पोलार्ड की पहली गेंद पर बटलर ने थर्डमैन की दिशा में चार रन भी बटोरे। बटलर 26 और मिशेल 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
RR vs MI Live 2022: सैमसन ने 7वें ओवर में लगाए 2 छक्के
पारी का 7वां ओवर लेकर आए ऋतिक के ओवर में सैमसन ने दो छक्के लगाए, मगर अगला ओवर लेकर आए कुमार कार्तिकेय सिंह की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह आउट हो गए। सैमसन ने बनाए 16 रन।
RR vs MI Live 2022
पहले 6 ओवर का खेल खत्म हो गया है और राजस्थान ने पडिक्कल के विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए। बटलर के साथ संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।
RR vs MI Live Score IPL 2022: बटलर के हेलमेट पर लगी गेंद
की पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए रिले मैरेडिथ की पांचवी गेंद बटलर के हेलमेट पर जाकर लगी। इस गेंद की गति लगभग 140 kmh के आस-पास की थी। फिजियो मैदान पर उतर चुके हैं और कुछ देर के लिए खेल रोक दिया गया है।
RR vs MI Live score 2022: पडिक्कल हुए आउट
पारी का 5वां ओवर लेकर आए ऋतिक शौकीन की दूसरी ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए पडिक्कल 15 के निजी स्कोर पर लॉन्ग ऑफ पर पोलार्ड को कैच थमा बैठे। इस ओवर की आखिरी दो गेंदों पर बटलर ने दो चौके भी लगाए। ऋतिक ने पडिक्कल का विकेट लेने के साथ इस ओवर में खर्च किए 11 रन।
RR vs MI Live score 2022: जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी
जसप्रीत बुमराह ने चौथे ओवर से 7 रन खर्च किए। इस दौरान उन्होंने एक नो बॉल भी डाली मगर बटलर इसका फायदा नहीं उठा पाए। 4 ओवर के बाद राजस्थान 26 रन।
RR vs MI Live score 2022: पडिक्कल ने लगाई चौकों की हैट्रिक
पारी का तीसरा ओवर लेकर आए डेनियल सैम्स के ओवर में पडिक्कल ने चौकों की हैट्रिक लगाई। चौथी गेंद पर टिम डेविड ने फाइन लेग की दिशा में उनका कैच भी छोड़ा। 3 ओवर के बाद राजस्थान 19 रन।
RR vs MI Live score 2022: जोस बटलर ने जड़ा पारी का पहला चौका
पारी का दूसरा ओवर लेकर आए बुमराह की चौथी गेंद पर बटलर ने फाइन लेग की दिशा में चार रन बटोरे। इस ओवर से बुमराह ने और कोई रन खर्च नहीं किया। 2 ओवर के बाद आरआर 7 रन। बटलर 6 और पडिक्कल 1 रन बनाकर क्रीज पर।
RR vs MI Live score 2022: बटलर और पडिक्कल की जोड़ी मैदान पर
जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी मैदान पर उतर गई है। डेनियल सैम्स ने पहले ओवर से तीन रन खर्च किए।
RR vs MI Live score 2022: कुमार कार्तिकेय करेंगे डेब्यू
कुमार कार्तिकेय मुंबई इंडियंस के लिए आज डेब्यू करेंगे। जयदेव उनादकट की जगह उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।
RR vs MI Live score 2022: 7 बजे होगा टॉस
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले का टॉस 7 बजे होगा, वहीं यह मैच 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
RR vs MI Live score 2022: राजस्थान रॉयल्स में एक बदलाव की उम्मीद
डेरिल मिशेल पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 24 गेंदों पर 16 रन बना पाए थे। वह अच्छे टच में नहीं दिख रहे थे। ऐसे में राजस्थान उनकी जगह जेम्स नीशम को मौका दे सकते हैं।
RR vs MI Live score 2022: क्या ईशान किशन होंगे आज बाहर?
मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को इस साल 15.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। शुरुआती कुछ मैचों में तो ईशान के बल्ले से रन निकले थे, मगर पिछले कुछ मैचों से वह फॉर्म से जूझते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में टीम के कोच महेला जयवर्धने ने भी टीम में बदलाव की बात कही थी। हो सकता है आज टीम ईशान किशन को आराम दे सकती है।
RR vs MI Live score 2022: बर्थडे ब्वॉय रोहित शर्मा
रोहित शर्मा 35वें जन्मदिन पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे। फॉर्म में वापसी करने के साथ उनकी नजरें इस खास दिन पर टीम को पहला मैच जीताने पर भी होगी।
RR vs MI Live score 2022: मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से
आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में लगातार 8 हार झेलकर 10वें पायदान पर मौजूद मुंबई इंडियंस का आज सामना संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स से है। आरआर की टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। वह 8 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।