MI vs PBKS IPL 2022 Match live score : मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के 15वें सीजन का 23वां मैच खेला गया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए हैं। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी। पंजाब ने ये मैच 12 रन से जीता। मुंबई इंडियंस की इस सीजन ये लगातार 5वीं हार है। मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी हुई थी। लेकिन रोहित 28 और किशन तीन रन बनाकर लगातार ओवरों में पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि उसके बाद ब्रेविस और तिलक ने पारी को संभाला। ब्रेविस 49 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। तिलक वर्मा 36 रन बनाकर रन आउट हुए। पोलार्ड 10 रन बनाकर रन आउट हुए। सूर्यकुमार 30 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर स्मिथ को कैच दे बैठे।
पंजाब की ओर से शिखर धवन ने सर्वाधिक 70 रन बनाए हैं। पंजाब के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। मयंक और धवन के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई। बेयरस्टो 13 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। लिविंगस्टोन 3 गेंद में 2 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए। धवन ने पांच चौकों और तीन छक्कों के दम पर 50 गेंदों पर सर्वाधिक 70 और मयंक ने छह चौकों और दो छक्कों के सहारे 32 गेंदों पर 52 रन बनाए, जबकि जितेश ने दो चौकों और दो छक्कों की बदौलत 15 गेंदों पर 30 और शाहरुख ने दो छक्कों की मदद से छह गेंदों पर 15 रन की तूफानी पारी खेली।
MI vs PBKS IPL 2022
पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन का विशाल स्कोर बनाया, जबकि मुंबई की टीम नौ विकेट पर 186 रन तक ही पहुंच सकी। पंजाब ने पांच मैचों में तीसरी जीत दर्ज की और तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
Mumbai Indians vs Punjab Kings live score – पंजाब ने 12 रन से जीता मैच
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया है। मुंबई इंडियंस की इस सीजन ये लगातार पांचवीं हार है।
IPL 2022 Match live score
मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन बनाने हैं। क्रीज पर उनादकट और अश्विन हैं।
Mumbai Indians vs Punjab Kings
मुंबई इंडियंस की आखिरी उम्मीद रहे सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौट गए हैं। यादव ने 30 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। रबाडा ने उन्हें कैच आउट करवाया।
MI vs PBKS live score
अर्शदीप के ओवर में मुंबई के खिलाड़ियों ने कुल 5 रन बटोरे। मुंबई को जीत के लिए अब 12 गेंदों में 28 रन चाहिए। सूर्यकुमार और उनादकट क्रीज पर हैं। मुंबई ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन बना लिए हैं।
MI vs PBKS IPL 2022
सूर्यकुमार यादव ने वैभव के ओवर में लगातार गेंदों पर दो छक्के जड़े। टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में अब 33 रन चाहिए। इस ओवर में 16 रन बने।
Mumbai Indians vs Punjab Kings live score
पोलार्ड रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। मुंबई इंडियंक की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। पोलार्ड ने 11 गेंद में10 रन बनाए।
MI vs PBKS
मुंबई को 24 गेंंदों में जीत के लिए 49 रन चाहिए। सूर्यकुमार और पोलार्ड क्रीज पर हैं।
IPL 2022 Match live score
पोलार्ड और सूर्यकुमार क्रीज पर मौजूद है। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 36 गेंद में 61 रन चाहिए। मुंबई ने 14 ओवर में 4 विकेट खोकर 38 रन बना लिए हैं।
Mumbai Indians vs Punjab Kings
मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिर चुका है। तिलक वर्मा सिंगल चुराने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे हैं। उन्होंने 20 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। तिलक ने रन आउट होने से पहले अपनी पारी में तीन चौके और 2 छक्के लगाए।
MI vs PBKS live score
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव क्रीज पर उतर चुके हैं। मुंबई को अब 48 गेंदों में 79 रन चाहिए। सूर्यकुमार के कंधों पर टीम को एक बार फिर जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।
MI vs PBKS IPL 2022
मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज देवाल्ड ब्रेविस 25 गेंद में 49 रन की धमाकेदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्हें ओडियन स्मिथ ने कैच आउट करवाया
Mumbai Indians vs Punjab Kings live score
पंजाब के पास ब्रेविस को आउट करने का शानदार मौका था। हालांकि वैभव ने ब्रेविस का कैच छोड़ दिया है। ब्रेविस 49 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MI vs PBKS
मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज ब्रेविस और तिलक ने तीसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 75 रन की साझेदारी कर ली है। इन दोनों मुंबई की मैच में एक बार फिर से वापसी करा दी है। टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 94 रन चाहिए।
IPL 2022 Match live score
राहुल चाहर पहली बार इस मैच में गेंदबाजी करने आए थे, सामने थे दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज देवाल्ड ब्रेविस, जिन्हें बेबी एबी के नाम से भी जाता है। क्योंकि वह एबी डिविलियर्स की तरह शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने राहुल चाहर के ओवर में लगातार चार गगनचुंबी छक्के जड़कर दिखा भी दिया है कि उन्हें हल्के में लेने की गलती न करें। इस ओवर के बाद रोहित शर्मा भी उनसे बातचीत करने के लिए मैदान पर आए। चाहर ने इस ओवर में 29 रन लुटाए।
Mumbai Indians vs Punjab Kings
देवाल्ड ब्रेविस ने राहुल चाहर के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़ दिए हैं। इस ओवर में चाहर काफी महंगे साबित हुए हैं।
MI vs PBKS live score
रोहित शर्मा और किशन के लगातार ओवरों में आउट होने से मुंबई की चेज धीमी हो गई है। टीम ने 7 ओवर में 2 विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं। युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा और ब्रेविस पर बड़ी जिम्मेदारी है।
MI vs PBKS IPL 2022
मुंबई इंडियंस ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 6 गेंद में 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
Mumbai Indians vs Punjab Kings live score
मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा है। ईशान किशन का साथ देने क्रीज पर ब्रेविस उतरे हैं।
Mumbai Indians vs Punjab Kings live score
कप्तान रोहित शर्मा 17 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए।
MI vs PBKS
मुंबई इंडियंस ने शुरुआती तीन ओवरों में 25 रन बना लिए हैं। पंजाब के खिलाफ रोहित शानदार लय में नजर आ रहे हैं। पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल जितना जल्दी हो सके रोहित का विकेट चटकाना चाहेंगे। इस वजह से उन्होंने रबाडा को एक बार फिर गेंद थमाई है।
IPL 2022 Match live score
कप्तान रोहित शर्मा अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। पारी के दूसरे ओवर में रबाडा को उन्होंने दो चौके लगाए। रोहित शर्मा के बल्ले से काफी तेजी से रन निकल रहे हैं। हालांकि किशन ने अभी तक ज्यादा गेंदों का सामना नहीं किया है।
Mumbai Indians vs Punjab Kings
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की है। पहले ओवर में रोहित ने चौका और छक्का लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।
MI vs PBKS live score
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (70) और कप्तान मयंक अग्रवाल (52) के अर्धशतकों और फिर जितेश शर्मा (30) और शाहरुख खान (15) की विस्फोटक पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2022 आईपीएल के 23वें मैच में बुधवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन का विशाल स्कोर बना लिया।
MI vs PBKS IPL 2022
पंजाब किंग्स की ओर से जितेश शर्मा ने 15 गेंदों में 30 रन की धमाकेदार पारी खेली।
Mumbai Indians vs Punjab Kings live score
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए हैं। शिखर धवन ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। पारी के आखिरी ओवर में पंजाब की टीम ने 16 रन बटोरे।
MI vs PBKS
जसप्रीत बुमराह ने अपने आखिरी ओवर में ज्यादा रन नहीं बनने दिया। बुमराह ने अपने चौथे ओवर में सिर्फ 8 रन दिए। तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 28 रन देते हुए 1 विकेट झटका।
IPL 2022 Match live score
जयदेव उनादकट एक बार महंगे साबित हुए हैं। पारी के 18वें ओवर में जितेश शर्मा ने पहली और तीसरी गेंद पर छक्का लगाया और दूसरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा। उनादकट ने इस ओवर में 23 रन लुटाए।
Mumbai Indians vs Punjab Kings
पंजाब के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दमदार 70 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 3 छक्के लगाए। बासिल थंपी ने उन्हें आउट किया।
MI vs PBKS live score
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने पिछले कुछ ओवरों में पंजाब के बल्लेबाजों को रन बनाने का ज्यादा मौका नहीं दिया है। पंजाब ने 16 ओवर में 3 विकेट खोकर 139 रन बना लिए हैं।
MI vs PBKS IPL 2022
जसप्रीत बुमराह ने लिविंगस्टोन को बोल्ड आउट कर दिया है। लियाम ने 3 गेंद में 2 रन बनाए शिखर धवन 52 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Mumbai Indians vs Punjab Kings live score
जॉनी बेयरस्टो 13 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पंजाब का ये दूसरा विकेट गिरा। उनादकट ने उन्हें आउट किया।
MI vs PBKS
पंजाब के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। धवन और बेयरस्टो के बीच 25 गेंद में 30 रन की साझेदारी हो चुकी है।
IPL 2022 Match live score
पहला विकेट गिरने के बाद पंजाब किंग्स की रन बनाने की गति थोड़ी धीमी पड़ी है। इस बीच 13वें ओवर में ईशान किशन ने धवन का कैच छोड़ा। हालांकि थोड़ा मुश्किल कैच था। धवन 35 गेंद में 45 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Mumbai Indians vs Punjab Kings
जसप्रीत बुमराह लय में नजर नहीं आ रहे हैं। तीसरे ओवर में उन्होंने सिर्फ 7 रन दिए। लेकिन टीम को उनसे विकेट चाहिए, जोकि वह अभी तक लेने में कामयाब नहीं हुए हैं।
MI vs PBKS live score
पंजाब किंग्स ने 10 ओवर में 99 रन बना लिए हैं। कप्तान मयंक अग्रवाल 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। शिखर धवन का साथ देने के लिए जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर आए हैं। धवन 26 गेंद में 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MI vs PBKS IPL 2022
मुरूगन अश्विन के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर धवन आउट होने से बचे। हालांकि तीसरी गेंद पर मयंक का विकेट लेकर अश्विन ने टीम को पहली सफलता दिलाई। मयंक 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
Mumbai Indians vs Punjab Kings live score
कप्तान मयंक अग्रवाल ने बतौर कप्तान इस सीजन अपना पहला अर्धशतक बनाया है। उन्होंने 30 गेंदों में अपना 50 रन पूरे किए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
MI vs PBKS
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने इस मैच में भी निराश किया है। टीम पहला विकेट हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। पंजाब ने 8 ओवर में 80 रन बना लिए हैं।
IPL 2022 Match live score
पावरप्ले के बाद गेंदबाजी करने आए अश्विन ने अपने दूसरे ओवर में सिर्फ 5 रन दिए। इस ओवर में मुंबई के कप्तान ने थोड़ी राहत की सांस ली होगी।
.
Mumbai Indians vs Punjab Kings
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त शुरुआत की है। टीम ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 65 रन बना लिए हैं। मयंक 21 गेंद में 38 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि धवन 15 गेंद में 18 रन बना चुके हैं।
MI vs PBKS live score
अपने पहले ही ओवर में मुरूगन अश्विन काफी महंगे साबित हुए हैं। उनके इस ओवर में मयंक ने दो चौके और एक छक्का लगाया। अश्विन ने ओवर में 17 रन लुटाए। पंजाब ने 5 ओवर में 53 रन बना लिए हैं।
MI vs PBKS IPL 2022
जयदेव उनादकट ने अपने दूसरे ओवर में सिर्फ 6 रन दिए। पंजाब ने 4 ओवर में 36 रन बना लिए हैं।
Mumbai Indians vs Punjab Kings
मयंक अग्रवाल का 14 रन के निजी स्कोर पर अश्विन ने कैच छोड़ दिया है। ये कैच टीम के लिए महंगा साबित हो सकता है। बुमराह ने अपने पहले ओवर में 13 रन खर्च किए।
MI vs PBKS live score
दूसरे ओवर में शिखर धवन ने जयदेव उनादकट को पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। हालांकि उसके बाद उनादकट ने वापसी करते हुए सिर्फ एक रन दिया। इस ओवर में कुल 7 रन बने।
MI vs PBKS IPL 2022
मयंक ने पारी के पहले ओवर में दो चौके लगाकर अच्छी शुरुआत की है। थंपी के पहले ओवर में 10 रन बने।
Mumbai Indians vs Punjab Kings live score
पंजाब के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और मयंक अग्रवाल पारी की शुरुआत कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ी अभी तक टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके है। मयंक पर बड़ा दबाव होगा। क्योंकि वह अच्छे फॉर्म में नहीं है।
MI vs PBKS : कप्तान का बयान
रोहित : हम पहले गेंदबाजी करेंगे। ऐसा लगता है कि हम जैसी पिच खेल चुके हैं, उससे तेज गेंदबाज को मदद मिलेगी, फायदा उठाने की जरूरत है। बस एक बदलाव – रमनदीप की जगह टाइमल मिल्स वापस आ गए हैं। बस चाहते हैं कि लोग अपना सिर ऊंचा रखें, यह महत्वपूर्ण है कि आप अपना ध्यान न खोएं, अंक प्राप्त करने के लिए कठिन और कठिन प्रयास करते रहें। एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
मयंक अग्रवाल: हमने टॉस के बारे में नहीं सोचा और दोनों करने को तैयार थे। हमारे लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं, हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, हमें बड़े मोमेंट को जीतने की जरूरत है।
IPL 2022 Match live score
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2022 आईपीएल के 23वें मैच में बुधवार को टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने जहां टीम में एक बदलाव किया है, वहीं पंजाब ने पुरानी टीम को मैदान में उतारा है। मुंबई ने रमनदीप सिंह की जगह टाइमल मिल्स को प्लेइंग इलेवन (एकादश) में शामिल किया है।
Mumbai Indians vs Punjab Kings: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
टीमें:
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थंपी
MI vs PBKS live score
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Mumbai Indians vs Punjab Kings live
दोनों टीमों के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच गए हैं। शाम सात बजे इस मैच का टॉस किया जाएगा।
MI vs PBKS : दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट / टाइमल मिल्स, बासिल थंपी
पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो/भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, वैभव अरोड़ा
MI vs PBKS IPL 2022
मुंबई के लिए शीर्ष क्रम में रोहित काफी महत्वपूर्ण हैं लेकिन उनके सलामी जोड़ीदार इशान किशन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को भी बल्लेबाजी में अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी, जिससे कि टीम के लिए देर ना हो जाए। डेवाल्ड ब्रेविस भी अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए हैं। अगर टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करना है या लक्ष्य को हासिल करना है तो शीर्ष तीन में से एक बल्लेबाज को बड़ी पारी खेलनी होगी।
IPL 2022 Match live score
मुंबई इंडियंस की वापसी की राह काफी मुश्किल नजर आ रही हैं। क्योंकि वह 10 टीम की तालिका में नौवें स्थान पर चल रही है लेकिन कप्तान रोहित शर्मा टीम ही नहीं बल्कि अपने प्रदर्शन में भी सुधार करना चाहेंगे।
Mumbai Indians vs Punjab Kings
मुंबई इंडियंस टीम के बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे हैं, जबकि गेंदबाज भी अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जिससे टीम की मुसीबत बढ़ गई है।
MI vs PBKS live score
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल के 15वें सीजन का 23वां मैच खेला जाएगा। मुंबई की टीम अपने चारों मैच हारकर तालिका में सबसे नीचे है, जबकि पंजाब की टीम 4 में से दो मैच जीतकर सातवें स्थान पर मौजूद है।