बर्मिंघम में शुक्रवार से शुरू हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में कई भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करके देश के लिए मेडल जीतने की उम्मीदों को जिंदा रखा है, जबकि कुछ इवेंट में भारत को निराशा हाथ लगी है। हालांकि अब एक्शन दूसरे दिन पर शिफ्ट हो गया है। पहले मैच में घाना को 5-0 से हराने वाली भारतीय हॉकी टीम अपने दूसरे मुकाबले में वेल्स से भिडेगी। मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन पर नजरें टिकी होगी। टूर्नामेंट से पहले कोच को लेकर लवलीना चर्चा में रही थीं। भारोत्तोलन में महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग में ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू से पदक की उम्मीद होगी। राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है।
तैराकी –
- पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल – हीट 3:
- कुशाग्र रावत – दोपहर 3.06 बजे
- कलात्मक जिमनास्टिक –
- महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन:
- रूतुजा नटराज, प्रोतिष्ठा सामंत और प्रणति नाइक – रात 9 बजे
बैडमिंटन –
- मिश्रित टीम ग्रुप चरण-
- ग्रुप ए:
- भारत बनाम श्रीलंका – दोपहर 1.30 बजे
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – रात 11.30 बजे
मुक्केबाजी –
- 54 किग्रा – 57 किग्रा (फेदरवेट) राउंड 32: हुसामुद्दीन मोहम्मद – शाम 5 बजे
- 66 किग्रा – 70 किग्रा (लाइट मिडलवेट) राउंड 16: लवलीना बोरगोहेन – 12 बजे
- 86 किग्रा – 92 किग्रा (हैवीवेट) राउंड 16: संजीत – रात 1 बजे
स्क्वाश –
- पुरूष एकल राउंड 32:
- रमित टंडन – शाम 5 बजे
- सौरव घोषाल – शाम 6.15 बजे
- महिला एकल राउंड 32:
- एस एस कुरूविला – शाम 5.45 बजे
- जोशना चिनप्पा – शाम 5.45 बजे
टेबल टेनिस –
- महिला ग्रुप 2:
- भारत बनाम गुयाना – दोपहर 2 बजे
- पुरुष ग्रुप 3:
- भारत बनाम उत्तरी आयरलैंड – शाम 4.30 बजे।
साइकिलिंग:
- महिला स्प्रिंट क्वालीफाइंग:
- मयूरी लाटे, त्रियाशा पॉल (दोपहर 02.30 – 6.15 बजे)
- महिला 3000 मीटर व्यक्तिगत परसुईट क्वालीफाइंग:
- मीनाक्षी (2.30 बजे – 6.15 बजे)
- पुरुष केईरिन पहला दौर:
- एसो एल्बेन (8.30 बजे – 11.30 बजे)
हॉकी:
- महिला पूल ए:
- भारत बनाम वेल्स (रात 11.30 बजे)
भारोत्तोलन:
- पुरूष 55 किग्रा:
- संकेत सरगर (दोपहर 1.30 बजे)
- पुरुष 61 किग्रा:
- गुरुराजा (शाम 4.15 बजे)
- महिला 49 किग्रा:
- मीराबाई चानू (रात 8 बजे)
- महिला 55 किग्रा: एस बिंद्यारानी देवी (रविवार को सुबह 12:30 बजे)
India at CWG 2022 Day 1 Highlights: भारतीय टीम महिला क्रिकेट डेब्यू में हारी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में
लॉन बॉल:
पुरुष ट्रिपल:
भारत बनाम माल्टा (शाम 1 बजे – शाम 6.15 बजे)
महिला एकल:
तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स): दोपहर 1 बजे – शाम 6.15 बजे
पुरुष जोड़ी:
भारत बनाम कुक आइलैंड्स (शाम 7.30 बजे – रविवार को 12.45 बजे)
महिला फोर:
भारत बनाम कनाडा (शाम 7.30 बजे – रविवार को सुबह 12.45 बजे)।