राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत की कठपुतली कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक कॉमर्शियल प्लॉट में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की 20 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। आनंद पर्वत इलाके में चार दिन के अंदर आग लगने की यह दूसरी घटना है।
अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाद में आग पर काबू पा लिया गया। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
Delhi | Fire that had broken out in the Kathputli colony of Anand Parvat. 20 fire tenders had reached the spot. No casualties reported yet. The fire was later brought under control: Fire department pic.twitter.com/Ka9VrVvU4W
— ANI (@ANI) April 12, 2022
संबंधित खबरें
फैक्ट्री की आग में झुलस गए थे नौ लोग
गौरतलब है कि दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में बिजली के कलपुर्जे बनाने वाली एक फैक्ट्री में बीते शनिवार सुबह आग लग गई थी, जिसे बुझाने के प्रयास में सिलेंडर में विस्फोट के कारण नौ लोग झुलसकर घायल हो गए थे। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अनुसार, आग बुझाने की कोशिश में दमकल विभाग के छह कर्मी, एक पुलिसकर्मी, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) का एक अधिकारी और एक स्थानीय व्यक्ति झुलस गए थे।