आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फाइनली शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच आलिया भट्ट से जुड़े कई सवाल सोशल मीडिया पर सर्च किए जा रहे हैं। जैसे आलिया और रणबीर की उम्र में कितना फासला है? आलिया ने अपना करियर कब शुरू किया? आलिया-रणबीर कब से डेट कर रहे हैं? आलिया ने फिल्मों में काम करना कब शुरू किया वगैरह।
आलिया भट्ट से जुड़ी ऐसी बातें जो किसी को नहीं पता
आलिया की ऐक्टिंग स्किल्स के बारे में सबको पता है। हालांकि कम लोग जानते हैं कि वह पेंटर भी हैं। आलिया को पेंटिंग करना और स्केच बनाना पसंद है। वह सलमान खान की तरह चारकोल पेंटिंग्स बनाती हैं। इतना ही नहीं आलिया श्यामक डावर डांस अकैडमी से ट्रेनिंग ले चुकी हैं और उन्होंने ए आर रहमान के म्यूजिक स्कूल से संगीत सीखा है। आलिया अच्छा गाना गाती हैं। उन्होंने हाईवे और हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया फिल्मों में गाना भी गाया है।
संबंधित खबरें
आलिया और रणबीर के बीच उम्र का कितना फासला है?
आलिया और रणबीर की शादी के साथ उनकी उम्र के फासले को लेकर भी काफी चर्चे हैं। आलिया इस वक्त 29 साल की हैं और रणबीर कपूर 39 साल के। दोनों के बीच 10 साल का फासला है।
आलिया और रणबीर कितने वक्त से डेटिंग कर रहे हैं?
आलिया भट्ट बता चुकी हैं, जब वह 11 साल की थीं तबसे रणबीर उनके क्रश हैं। आलिया को रणबीर एक फैन गर्ल की तरह पसंद थे। हालांकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि दोनों की डेटिंग ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान शुरू हुई। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग फरवरी 2018 में शुरू हुई थी।
आलिया भट्ट ने किस उम्र में शुरू किया था करियर?
स्टूडेंट ऑफ द इयर को आलिया भट्ट का बॉलीवुड डेब्यू माना जाता है। हालांकि 1999 में रिलीज हुई संघर्ष में आलिया ने प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था। उस वक्त आलिया की उम्र 6 साल थी।