गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) ने हाल ही में 10 पॉपुलर एंड्राइड ऐप्स को बैन किया है। इन ऐप्स को 6 करोड़ से भी ज्यादा डाउनलोड्स मिल चुके थे। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह खतरनाक ऐप्स यूजर्स का डेटा चुरा रहे थे। इन ऐप्स के जरिए हैकर्स को आप की लोकेशन से लेकर ई-मेल, कॉन्टैक्ट नंबर और पासवर्ड तक का एक्सेस मिल सकता है।
जो भी इन ऐप्स को डाउनलोड करता था, हैकर्स उनके स्मार्टफोन का एक्सेस पा लेते थे। दरअसल, ये खतरनाक ऐप्स आपके फोन के क्लिपबोर्ड के जरिए डेटा चुराते हैं। जैसे ही कोई यूजर किसी ओटीपी, पासवर्ड या किसी दूसरी जरूरी जानकारी को कॉपी-पेस्ट करते हैं तो है जालसाज इस इन्फॉर्मेशन को सेव कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें: 1 रिचार्ज में 3 SIM चलेंगे, Jio-Airtel के इन प्लान में फायदा ही फायदा, 150GB तक डेटा
संबंधित खबरें
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह खतरनाक ऐप्स जालसाजों को व्हाट्सएप की डाउनलोड फाइल्स का एक्सेस भी दिला देते हैं। इसके चलते गूगल ने इन ऐप्स को प्ले स्टोर से बैन कर दिया। लेकिन जिन करोड़ों यूजर्स में इन ऐप्स को पहले ही डाउनलोड कर लिया था उनके लिए यह फोन से अनइनस्टॉल करना बेहद जरूरी है। आइए देखते हैं उन 10 खतरनाक ऐप्स की पूरी लिस्ट।
यह भी पढ़ें: भूल जाओ महंगाई की टेंशन! 75 रुपये में पाओ 30 दिन वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग भी साथ
तुरंत डिलीट कीजिए 10 खतरनाक ऐप्स
1. Speed Radar Camera
2. AI-Moazin Lite (Prayer times)
3. Wi-Fi Mouse (Remote Control PC)
4. QR & Barcode Scanner (Developed by AppSource Hub)
5. Qibla Compass – Ramadan 2022
6. Simple Weather & Clock Widget (Developed by Difer)
7. Handcent Next SMS- Text With MMS
8. Smart kit 360
9. Full Quran MP3-50 Languages & Translation Audio
10. Audiosdroid Audio Studio DAW