IPL 2022 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर इस सीजन में जीत की अपनी हैट्रिक लगा दी। इस जीत के बाद गुजरात अब सीजन की तीसरी टीम बन गई है, जिसके खाते में छह अंक हो गए हैं। इसके साथ ही गुजरात ने आईपीएल 2022 की लेटेस्ट प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान हासिल कर लिया है। गुजरात ने इस सीजन में अपने तीन मैचों में से तीनों जीते हैं। गुजरात को शुक्रवार को पंजाब किंग्स से 190 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने राहुल तेवतिया के अंतिम दो गेंदों पर दो छक्कों की मदद से हासिल कर लिया।
राहुल तेवतिया की पारी को कप्तान हार्दिक ने किया सलाम, जानें क्या कहा
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | प्वॉइंट्स | नेट रनरेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
कोलकाता नाइट राइडर्स | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | +1.102 |
गुजरात टाइटन्स | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | 0.349 |
लखनऊ सुपर जायन्ट्स | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | 0.256 |
राजस्थान रॉयल्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 1.218 |
रॉय चैलेंजर्स बैंगलोर | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 0.159 |
पंजाब किंग्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | 0.152 |
दिल्ली कैपिटल्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.116 |
चेन्नई सुपरकिंग्स | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.251 |
मुंबई इंडियंस | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.362 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.825 |
संबंधित खबरें
वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकआर) चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ छह अंक लेकर अभी भी टॉप पर बना हुआ है। आईपीएल की दूसरी नई टीम लखनऊ सुपर जायन्ट्स अब चार मैचों में तीन जीत और एक हार के बाद छह अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर खिसक गई है। कोलकाता, गुजरात और लखनऊ ही अभी तक ऐसी टीम है, जोकि छह-छह अंकों के साथ टॉप-3 में बनी हुई है।
IPL 2022 Orange Cap Updates: शुभमन गिल की पारी ने ऑरेंज कैप की रेस को बनाया रोमांचक, जोस बटल
राजस्थान रॉयल्स तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक लेकर चौथे, रॉयलचैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स भी चार-चार अंकों के साथ क्रमश: पांचवें और छठे जबकि दिल्ली कैपिटल्स तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंक लेकर सातवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं की है।