IPL 2022 DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स को और इस फ्रेंचाइजी टीम के फैन्स को एनरिच नॉर्खिया की वापसी का बेसब्री से इंतजार था। गुरुवार को आईपीएल 2022 के 15वें मैच में नॉर्खिया की मैदान पर वापसी भी हुई, लेकिन वह शायद ही इस मैच को कभी याद रखना चाहेंगे। इंजरी के चलते करीब चार महीने के ब्रेक के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले नॉर्खिया महज 14 गेंद ही फेंक पाए थे कि अंपायरों ने उन्हें बॉलिंग अटैक से हटा दिया। नॉर्खिया के हमवतन क्विंटन डिकॉक ने उनकी गेंदों पर तेज तर्रार शॉट्स लगाए, जिसमें से बीमर गेंद पर लगाया गया छक्का देखकर हर कोई दंग रह गया।
..जब शराब पीकर एक खिलाड़ी ने चहल को 15वीं मंजिल से बालकनी में टांगा था
डिकॉक ने नॉर्खिया के पहले ओवर में 19 रन बटोरे थे, जिसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने उन्हें बॉलिंग अटैक से हटाया। नॉर्खिया के पहले ओवर में डिकॉक ने 4, 4, 3, 0, 6, 1 के साथ ये रन बटोरे। यह दिल्ली कैपिटल्स की पारी का पांचवां ओवर था।
संबंधित खबरें
ऑरेंज कैप की दौड़ में डिकॉक की लंबी छलांग, टॉप पर अब भी बटलर
इसके बाद नॉर्खिया को 14वें ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया गया। ओस के चलते दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए गेंद पर ग्रिप बनाना काफी मुश्किल हो रहा था। ओवर की पहली गेंद बीमर थी और इसकी रफ्तार करीब 141 किमी प्रति घंटा थी। डिकॉक किसी तरह इस गेंद पर अपना बल्ला अड़ा पाए और गेंद चली गई छक्के के लिए। नोबॉल पर छक्के के साथ इस ओवर में नॉर्खिया ने 14 रन लुटा डाले। नॉर्खिया को तीसरे ओवर के लिए जब पंत ने गेंद थमाई, तो उन्होंने एक और बीमर फेंकी, जिसके बाद अंपायरों ने उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया।