मुंबई इंडियंस के नए स्टार टिम डेविड इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई ने आईपीएल 2022 की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। 25 वर्षीय खिलाड़ी पिछले सीजन में आईपीएल में खेलने वाले पहले सिंगापुरी बने थे। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा फिन एलन के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में साइन किया गया था। हालांकि, उन्होंने टूर्नामेंट में सिर्फ एक गेम खेला और ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर सके थे।
सिंगापुर में जन्मे बल्लेबाज टिम डेविड को मुंबई इंडियंस (एमआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा नीलामी में 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। टिम डेविड का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था।
मुंबई इंडियंस द्वारा सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में फ्रेंचाइजी ने पुष्टि की कि उनका नया स्टार गुरुवार दोपहर मुंबई में उतरा था। टिम डेविड ने कहा, “यहां आने के लिए उत्साहित, पहली बार भारत में आने के लिए उत्साहित हूं और एक बड़ी फ्रेंचाइजी में। उम्मीद है, हम इस सीजन में कुछ वाकई अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं और प्रशंसकों का मनोरंजन कर सकते हैं और फिर बहुत सारे गेम जीत सकते हैं।”
आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने सिंगापुर में जन्मे इस बल्लेबाज के लिए शुरुआती बोली लगाई और जल्द ही दो नए टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स इस खिलाड़ी का पाने के लिए मैदान में उतरे। हालांकि आखिर में मुंबई ने 8.25 करोड़ खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया।
विराट कोहली को फिर से मिल सकती है RCB की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने इस्तीफा नहीं किया है मंजूर
टिम डेविड एक बेहद सफल टी20 बल्लेबाज हैं और वह बीबीएल, पीएसएल और सीपीएल जैसी टी20 लीगों में बहुत अच्छा खेल रहे हैं। उन्होंने 14 T20I खेले हैं और 46.5 के औसत और 158.5 के स्ट्राइक रेट से 558 रन बनाए हैं।