टीवी का पॉपुलर शो है खतरों के खिलाड़ी। इस शो में हमेशा टीवी के पॉपुलर स्टार्स आते हैं। शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं और उन्हें बतौर होस्ट पसंद भी किया जाता है। वह एक से बढ़कर एक स्टंट लेकर आते हैं। साथ ही कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती भी करते हैं। इस साल भी कई पॉपुलर एक्टर्स के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में प्रतीक सहजपाल भी शामिल हुए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के बाद अब प्रतीक शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे और यहां वह खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे। बता दें कि प्रतीक की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस में भी उन्हें काफी पसंद किया जाता था। भले ही वह शो के विनर नहीं थे, लेकिन फैंस के लिए वह रियल विनर थे।
बता दें कि प्रतीक से पहले खबर आई है कि रुबीना दिलैक और श्रीति झा खतरों के खिलाड़ी 12 में शामिल हो सकती हैं। बता दें कि लास्ट सीजन में भी पहले ऐसा कहा जा रहा था कि रुबीना इस शो में हिस्सा ले सकती हैं, लेकिन उनके बाकी वर्क कमिटमेंट्स की वजह से वह इस शो से नहीं जुड़ पाईं। वहीं झा जो कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा का किरदार निभाती हैं वह भी अगर इस शो में आती हैं तो फैंस काफी खुश हो जाएंगे। एक्ट्रेस को शायद पहली बार ही फैंस एक्शन अवतार में दिखेंगे।
संबंधित खबरें
यह भी पढ़ें – Khatron Ke Khiladi 12: सृति झा के नाम पर मेकर्स ने लगाई मुहर, रुबीना दिलाइक को मिल रही है मुंहमांगी रकम?
इनके अलावा जो बाकी नाम सामने आ रहे हैं वो हैं उमर रियाज, शिवांगी जोशी, एरिका फर्नांडिस और कोरियोग्राफर तुषार कालिया। शो के बारे में बता दें कि ऐसा कहा जा रहा है कि ये शो अगस्त से टीवी पर शुरू होगा।