ऑस्कर 2022 के मेमोरियम सेक्शन में दुनिया भर के उन कलाकारों और फिल्ममेकर्स को ट्रिब्यूट दिया गया जिन्हें इंडस्ट्री ने खो दिया। इनमें Sidney Poitier, Betty White, Ivan Reitman और Stephen Sondheim जैसे सितारे शामिल थे। हालांकि इस सेगमेंट में कहीं भी विश्वप्रसिद्ध दिवंगत भारतीय सिंगर लता मंगेशकर और एक्टर दिलीप कुमार का जिक्र नहीं किया गया। मालूम हो कि नाइटेंगल ऑफ इंडिया कही जाने वाली लता मंगेशकर ने पिछले दिनों इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
सोशल मीडिया पर भड़के लता के फैंस
लता मंगेशकर का नाम तक ऑस्कर 2022 में नहीं लिए जाने के चलते फैंस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा नाराज नजर आए। एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ऑस्कर में आज तक कुल मिलाकर दिखाई गई फिल्मों से ज्यादा गाने अपने करियर में गा चुकीं रिकॉर्ड सेटिंग लता मंगेशकर का कहीं जिक्र नहीं आया। क्या ऑस्कर उन्हें इस लायक नहीं समझता है कि उन्हें भी श्रद्धांजलि दी जाए?’
The amazing world-record setting #LataMangeshkar (who passed away from Covid) sang more songs for more movies than shown in all Oscars combined. Yet, the #Oscars2022 #Inmemoriam did not see it fit to honor her even with a mention. Sometimes, I think, colonialism still lives on…
— Neha (@44Neha) March 28, 2022
संबंधित खबरें
ऑस्कर 2022 में लता का नाम तक नहीं
एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, ‘नाइटेंगल ऑफ इंडिया – लता मंगेशकर का पिछले साल गुजर गए कलाकारों की लिस्ट में कहीं जिक्र तक नहीं किया गया।’ एक यूजर ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, ‘असल में उम्मीद मैं ये कर रही थी कि ऑस्कर 2022 के मेमोरियम सेक्शन में शायद लता मंगेशकर जी का भी जिक्र किया जाएगा। लेकिन कहीं नाम तक नहीं आया।’
इंडस्ट्री में लता दीदी का अद्वितीय योगदान
सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के बेहिसाब फॉलोअर्स के बीच काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि इसी साल 6 फरवरी को 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर का निधन हो गया था। कोविड और निमोनिया से ग्रसित होने के बाद वह 8 फरवरी से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। 28 सितंबर 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर 13 साल की उम्र से ही गाना गा रही थीं। इंडस्ट्री को आगे ले जाने में उनका योगदान बहुत अहम था।