RR vs MI Live Cricket Streaming: सुपर संडे का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। एमआई के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी नजरें टीम को पहली जीत दिलाने पर होगी। मुंबई ने इस सीजन अभी तक 8 मुकाबले खेले हैं और हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। बाद दोनों टीमों को हेड टू हेड मुकाबलों की करें तो अभी तक मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 26 मैच खेले गए हैं जिसमें मुंबई ने 13 तो राजस्थान ने 12 मैच जीते हैं। इन आंकड़ों को देखकर लगता है कि दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। ऐसे में आज भी फैंस को अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइए मैच से पहले कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 44वां मैच कब खेला जाएगा?
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 44वां मैच 30 अप्रैल को खेला जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 44वां मैच कहां खेला जाएगा?
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 44वां मैच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 44वां मैच किस समय शुरू होगा?
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 44वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7 बजे होगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 44वां मैच की लाइव कवरेज कहां और कैसे देखें?
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 44वें मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों – स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 44वां मैच ऑनलाइन कैसे देखें?
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 44वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आप अगर आप इस मैच को देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हॉटस्टार की वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा, जहां आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग इस आईपीएल मैच की देख पाएंगे। इसके अलावा अगर इस मैच के लाइव अपडेट्स और मैच से जुड़ी अन्य रोचक खबरें पढ़ना चाहते हैं तो फिर आप livehindustan.com के IPL सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं।