RR vs MI Probable playing XI: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 44वां मुकाबला मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाना है। एमआई के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में वह इस खास मौके पर टीम को पहली जीत दिलाना चाहेंगे। मुंबई ने इस सीजन अभी तक 8 मुकाबले खेले हैं और हर बार टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सीजन 15 में मुंबई ही एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है। लगातार हार का सामना कर रही मुंबई इंडियंस आज अर्जुन तेंदुलकर को मौका देने की सोच सकती है। अर्जुन लगातार नेट्स में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं मुंबई इंडियंस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सचिन तेंदुलकर के बेटे की बॉलिंग की वीडियो पोस्ट की है। अर्जुन तेंदुलकर की इन वीडियो को देख कर लगता है कि वह अब आईपीएल खेलने के लिए एकदम तैयार हैं। आइए जानते हैं आज के मुकाबले की दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-
राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग XI:
मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज मुकाबले में राजस्थान की टीम में एकमात्र बदलाव डेरिल मिशेल के रूप में देखने को मिल सकता है। न्यूजीलैंड के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने वाले इस खिलाड़ी को राजस्थान ने मिडिल ऑर्डर में उतारा था, उस जगह यह मिशेल अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रहे थे। अगर राजस्थान को मिडिल ऑर्डर में ही एक बल्लेबाज चाहिए तो वह जेम्स नीशाम को एक बार फिर मौका दे सकती है। ऐसे में टीम को गेंदबाजी में भी एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, डेरिल मिशेल/जेम्स नीशाम, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग XI:
पिछले कई मैचों से खराब फॉर्म से जूझ रहे मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन को हो सकता है आज के मुकाबले में आराम दिया जाए। उनकी जगह 20 साल के युवा आर्यन जुयाल को मौका मिल सकता है। वहीं जयदेव उनादकट की जगह टीम अर्जुन तेंदुलकर को भी मौका दे सकती है।
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन/आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट/अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह
राजस्थान बनाम मुंबई फैंटेसी टीम
विकेट कीपर – जोस बटलर, संजू सैमसन
बल्लेबाज – सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रोहित शर्मा, देवदत्त पडिक्कल
ऑलराउंडर – डेनियल सैम्स, रविचंद्रन अश्विन
गेंदबाज – रिले मेरेडिथ, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट