UP Election Result 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की सुनिश्चिचत होने के साथ ही सोशल मीडिया में मीम्स की बाढ़ आ गई है। भाजपा की जीत से लेकर कहीं सपा, बसपा और कांग्रेस की हार तक पर नए-नए मीम्स तैर रहे हैं। ये मीम इतने मजेदार हैं कि इन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुक पाएगी।
UP Election Result 2022 LIVE Updates : BJP 269 पर आगे, सपा को 127 सीटों पर बढ़त
एक मीम में कहा गया है कि योगी नहीं जाएंगे मठ, 5 साल और बजाएंगे लट्ठ। इसी तरह एक अन्य मीम में अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए गया है कि हमें जार जीत का कारण नहीं जानना वो तो EVM हैक हो गई बोलकर ही काम चला लेंगे।
ट्विटर पर गौतम सुशील नाम के एक यूजर ने ट्वीट कर कहा, अब अंडरग्राउंड होने का समय आ गया है। वहीं, मयंक तिवारी ने एक मीम शेयर करते हुए लिखा है कि उठो डिंपल योगी जी की ओथ सेरेमनी में जाना है।
दिगांता हजारिका नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि ई गोला मा अब नहीं रहना। वहीं, आकाश सिंह राजपूत ने लिखा है कि मचा है हल्ला टोली में, भगवा लहरेगा होली में।
भाजपा 267 और सपा 130 सीटों पर आगे
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की 403 सीटों के लिए गुरुवार को हो रही मतगणना के शुरुआती 5 घंटे के दौरान 403 सीटों के रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 267 और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी (सपा) ने 13 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि बसपा 2 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे है।
गौरतलब है कि 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में सिर्फ 47 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अकेले 312 और उसके सहयोगियों ने 13 सीटें जीती थीं। वहीं, BSP को 19, कांग्रेस को 07 सीट और अन्य को 5 सीटें मिली थीं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को भारी जीत मिली थी।