शिबानी दांडेकर की लेटेस्ट तस्वीरों पर फिर से प्रेग्नेसी के कयास लग रहे हैं। उन्होंने फरहान अख्तर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन्हें देखकर लोग गेस कर रहे हैं कि वह 3 से 4 महीने प्रेग्नेंट हैं इसीलिए शॉर्ट नोटिस पर शादी कर ली। इससे पहले शिबानी दांडेकर की शादी की कुछ तस्वीरों पर भी लोगों ने ऐसे ही कमेंट्स किए थे। कुछ लोगों ने शिबानी और फरहान को बधाइयां देनी भी शुरू कर दी हैं। फरहान पहली शादी से दो बेटियों के पिता हैं। उनकी बेटियां शाक्या और अकीरा फरहान की शादी में भी शामिल हुई थीं।
तस्वीरों पर लोग लगा रहे कयास
शादी के बाद से फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट कर चुके हैं। उन्होंने अपनी वेडिंग सेरिमनीज की कई खूबसूरत तस्वीरें अपने फॉलोअर्स के साथ साझा की हैं। दो दिन पहले शिबानी ने फरहान के साथ 4 फोटोज पोस्ट कीं। इन तस्वीरों पर उनके फॉलोअर्स उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे हैं।
लोग बोले- 3-4 महीने प्रेग्नेंट हैं शिबानी
एक यूजर ने लिखा है, ऐसा लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट है। इस पर जवाब है, एकदम सही। एक और ने लिखा है, आप सही कह रहे हैं। कई कमेंट्स में शिबानी की प्रेग्नेंसी के कयास लगाए गए हैं। एक ने लिखा है, 3-4 महीने प्रेग्नेंट है, शॉर्ट नोटिस पर शादी की वजह पता चल गई।
शिबानी दांडेकर को देख यूजर्स ने क्यों कहा प्रेग्नेंट हैं? जानें सच
ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने बीती 19 फरवरी को शादी की है। इससे पहले उन्होंने लंबे वक्त तक डेटिंग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान और शिबानी की पहली मुलाकात, शो 2015 में I Can Do It के दौरान हुई थी। फरहान इस शो के होस्ट थे और शिबानी कंटेस्टेंट। शो के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद दोनों ने अपना रिलेशनशिप रणवीर और दीपिका के रिसेप्शन पर ऑफिशियल कर दिया था। दोनों वहां साथ पहुंचे थे।