टाटा मोटर्स ने फरवरी महीने में बिक्री को लेकर नए आंकड़े जारी कर दिए है। कंपनी की जबरदस्त फायदा देखने को मिला है। पिछले साल के मुकाबले बिक्री में 27 फीसदी बढोतरी देखने को मिली है। फरवरी 2022 में टाटा मोटर्स की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री 77,733 गाड़ियों की रही, जबकि फरवरी 2021 के दौरान यह 61,258 यूनिट थी।
यह भी पढ़ें- लोगों ने खूब लुटाया प्यार, नंबर 1 बनी यह कंपनी, सबको छोड़ा पीछे
यह भी पढ़ें- जल्द लॉन्च होगा ये धांसू स्कूटर, ग्राहकों का होगा जबरदस्त फायदा, देखें डिटेल्स
यह भी पढ़ें- 2022 में नई गाड़ियों की जंग होगी तेज, Tata लॉन्च करेगी ये 4 धांसू गाड़ियां, देखें लेटेस्ट डिटेल्स
कंपनी ने बताया कि फरवरी 2022 में ट्रकों और बसों सहित MH & ICV की घरेलू बिक्री फरवरी 2021 में 12,825 यूनिट के मुकाबले में 14,596 यूनिट की रही। वहीं फरवरी 2022 में ट्रकों और बसों सहित MH & ICV घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की कुल बिक्री फरवरी 2021 में 13,964 यूनिट के मुकाबले में 16,306 यूनिट की रही।
यह भी पढ़ें- Tata Nexon के 4 नए वेरिएंट हुए लॉन्च, अब मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, देखें कीमत
यह भी पढ़ें- लॉन्च होने के बाद इस पॉपुलर गाड़ी के दीवाने हुए लोग, बाजार में जबरदस्त डिमांड
हुंडई
हुंडई मोटर इंडिया ने फरवरी 2022 के महीने में 44,050 इकाइयों की डोमेस्टिक बिक्री और 9,109 यूनिट का निर्याता किया। कंपनी ने फरवरी महीने में 53,159 यूनिट की बिक्री दर्ज की है। ऑटो सेक्टर सेमीकंडक्टर की कमी की स्थिति से जूझ रहा है, हुंडई अपने सहयोगियों के साथ लगातार विकल्प तलाश रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ग्राहक जल्द से जल्द अपनी पसंदीदा हुंडई कारों की डिलीवरी ले सकें।
यह भी पढ़ें- Mahindra के प्लान से Hyundai, Tata की बढ़ेगी मुश्किल, देखें लेटेस्ट डिटेल
यह भी पढ़ें- 9000 देकर घर ले जाएं Honda Activa, जानें कितनी बनेगी EMI
महिंद्रा
फरवरी 2022 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल ऑटो बिक्री 54,455 वाहनों की रही। यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में महिंद्रा ने फरवरी 2022 में 27,551 गाड़ीयों को बेचा। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने फरवरी 2022 में 27,663 व्हीकल बेचे। वहीं फरवरी में 2814 गाड़ियों को एक्सपोर्ट किया।