निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज के एक महीने बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। फिल्म को 31 दिन हो चुके हैं और कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बनाए हैं। कोविड-19 की स्थिति के बाद बॉक्स ऑफिस पर जो चुनिंदा फिल्में हिट हुईं उनमें ‘द कश्मीर फाइल्स’ भी है। अब एक महीने बाद फिल्म ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कोरोना के बाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ पहली फिल्म है जो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ कमाने में कामयाब रही।
किस दिन कितने करोड़ कमाए
संबंधित खबरें
फिल्म 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनके नरसंहार पर आधारित है। फिल्म का बजट करीब 15 करोड़ रुपये है। सोमवार को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म ने एक लैंडमार्क हासिल किया है। उन्होंने लिखा- ‘महामारी के बाद द कश्मीर फाइल्स पहली हिन्दी फिल्म जिसने 250 करोड़ पार कर लिय। इस हफ्ते वीकेंड पर किसी बड़ी फिल्म के रिलीज नहीं होने से शनिवार और रविवार को इसके बिजनेस को बढ़ने में मदद मिलेगी। सीमित शोज और स्क्रीन्स के साथ… पांचवां हफ्ता, शुक्रवार 50 लाख, शनिवार 85 लाख, रविवार 1.15 करोड़ रुपये। कुल 250.73 करोड़।‘
#TheKashmirFiles is the first #Hindi film to cross ₹ 250 cr [post pandemic]… Absence of notable film/s this weekend helped biz grow on [fifth] Sat and Sun, despite limited shows and screens… [Week 5] Fri 50 lacs, Sat 85 lacs, Sun 1.15 cr. Total: ₹ 250.73 cr. #India biz. pic.twitter.com/1eUdbGgwCU
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 11, 2022
कौन-कौन कलाकार
‘द कश्मीर फाइल्स’ में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं है और सीमित प्रमोशन के बाद भी फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया है।
‘आरआरआर’ ने मचा रखा है धमाल
ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस वक्त एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ भी सिनेमाघरों मे लगी हुई है। बड़े बजट की इस फिल्म ने अभी तक 1000 करोड़ कलेक्शन किया है।